मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में सोमवार को भारती जूनियर ने गायत्री क्रिकेट क्लब को 197 रनों के बड़े अंतर से हराया।
आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में भारती जूनियर में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 273 रन आठ विकेट खोकर बनाए जिसमें भारती जूनियर के तरफ से रवि ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 69 रन बनाए वही प्रकाश ने 60,उत्सव ने 48,राहुल ने 36,आदित्य ने 23 एवं कैफ ने 10 रन बनाए।
गेंदबाजी में गायत्री क्रिकेट क्लब के तरफ से आतिश ने 2,नवनीत ने 1, आशीष केशव ने 1, निशांत ने 1, अभिषेक ने 1, एवं पंकज ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी गायत्री क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 19 ओवर में 76 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । गायत्री क्रिकेट क्लब की तरफ से शिवम ने 10 एवं आतिश ने 15 इन दोनों को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में भी नहीं आ सके।
गेंदबाजी में भारती जूनियर के तरफ से विशाल ने 4,आदित्य ने 3,राहुल किशोर ने 2 एवं रवि ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ द मैच भारती जूनियर के आदित्य को दिया गया। आज के अंपायर विकाश कुमार एवं अंकित कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका राजकुमार ने निभाई।
कल का मैच: क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर बनाम बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी।






- FIFA WORLD CUP 2026 में अमेरिका की शानदार शुरुआत

- FIFA WORLD CUP 2026 : सब्स्टीट्यूट प्लेयर लारिन ने कनाडा को हार से बचाया

- ICC Women’s T20 World Cup में इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराया

- FIFA WORLD CUP MATCH PREVIEW : नई ऊचाईयां छुने की तैयारी में स्विट्जरलैंड

- वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में पीवी सिंधु करेंगी भारत की चुनौती की अगुवाई

- पीवी सिंधु ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंट ने सेमीफाइनल में

- बैडमिंटन : एशिया जूनियर चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित

- ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र बेंगलुरु में तीन सितंबर से
