मुंगेर। शहर के फोर्ट एरिया स्थित इंडोर हॉल में रविवार को संपन्न बिहार राज्य सबजूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में मुंगेर के पराग सिंह ने तिहरा खिताब अपने नाम किया।
पराग सिंह ने बालक अंडर-15 एकल, डब्ल्स और मिश्रित युगल का खिताब अपने नाम किया।
कटिहार की सौम्भा भारती ने बालिका अंडर-13 एकल में चैंपियन बनी। बालक अंडर-13 में समस्तीपुर के ईशांत राज बादशाह बने। बालक अंडर-13 युगल में ईशांत और असदुल्ला की जोड़ी चैंपियन बनी।
खिलाड़ियों को मुंगेर के जिला व सत्र न्यायाधीश ओशक कुमा र पांडे ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर एडीजे महेश कुमार, चंचल कुमार तिवारी स्पेशल जज उत्पाद, विपिन बिहारी राय इंचार्ज सीजीएम और गोरखनाथ दूबे एसडीओ मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत बिहार बैडमिंटन संघ के महासचिव केएन जायसवाल ने किया और मोमेंटो देकर उन्हें सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के फाइनल परिणाम
बालिका अंडर-13 एकल : कटिहार की सौम्या भारती ने मुजफ्फरपुर की सुहानी कुमारी को 21-8,9-21,21-17 से हराया।
बालक अंडर-13 एकल : समस्तीपुर के ईशांत राज ने मुंगेर के असदुल्लाह को 17-21,21-14, 21-14 से हराया।
बालक अंडर-13 युगल : ईशांत व असदुल्लाह की जोड़ी ने अभिनव निलेश (रोहतास) और निहार कुमार (पटना) की जोड़ी को 21-17,21-15 से हराया।
बालक अंडर-15 एकल : पटना की सृजा ने भोजपुर की कुमारी भावना को 21-8,21-12 से हराया।
बालिका अंडर-15 युगल : भावना और वर्षा की जोड़ई ने वैभवी सिनह और तनिष्का रणधीर की जोड़ई को 21-17,21-5 से हराया।
बालक अंडर-15 एकल : मुंगेर के पराग सिंह ने पटना के रणवीर सिंह को 21-18,21-16 से मात दी।
बालक अंडर-15 युगल : पराग व अक्षर अर्थव की जोड़ी ने असदुल्लाह और अब्दुल्लाह की जोड़ी को 14-21,22-20, 21-16 से मात दी।
मिश्रित युगल : पराग और वैभवी सिंह की जोड़ी ने अमन और अंशिका आर्य की जोड़ी को 21-10,21-13 से हराया।