Friday, June 12, 2026
Home Slider बिहार में Rugby Football के लिए रोड मैप बनाया जायेगा : राहुल

बिहार में Rugby Football के लिए रोड मैप बनाया जायेगा : राहुल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार में रग्बी फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए शीघ्र ही रोड मैप बनाया जायेगा। पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय रग्बी फुटबॉल यूनियन के अध्यक्ष सह फिल्म अभिनेता राहुल बोस ने कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि 2028 के लांस एंजिल्स ओलंपिक में भारत की रग्बी में भागीदारी के लिए रोड मैप तैयार किया जा रहा है। इसमें एशिया प्रक्षेत्र से दो रग्बी टीमों को मौका मिलेगा। वर्तमान में भारत की महिला एवं पुरुष टीमें सातवें और नौवें स्थान पर हैं। लेकिन, आगामी दो वर्षों में भारत को पहले और दूसरे स्थान पर लाना हमारा लक्ष्य है।

राहुल ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से बिहार ने राष्ट्रीय स्तर पर इस खेल में पहचान बनायी है। मुझे खुशी है कि यहां के खिलाड़ी इस खेल में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

खेलमंत्री आलोक रंजन झा ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। रग्बी खेल को सरकार बढ़ावा देगी। अभी यह 30 जिलों में खेला जाता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.