पटना। पूर्वी चंपारण ने गया को 4 विकेट से हरा कर हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गया है पर इस जीत के बाद भी अपनी टीम के खिलाड़ियों के परफॉरमेंस ने पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम खुश नहीं है।
उन्होंने संघ के इंटरनल व्हाटशअप ग्रुप में लिखा कि आज के मैच में मिली जीत से इतराने की नहीं सीखने की जरुरत।
262 रन के जवाब में सकीबुल अकेले 172 रन और बाकी पूरी टीम 90 रन। मतलब सकीबुल नहीं चलता तो पूरी टीम फ्लॉप। आज सकीबुल के अलावा बैटिंग में सिर्फ समीर ने प्रभावित किया। बाकी सारे खिलाड़ी अपना अवलोकन करें की वो कहां है। बॉलिंग में टुन्ना और फैसल ने अच्छा किया। ये दोनों बधाई के पात्र है लेकिन बैटिंग ने बहुत निराश किया है।
इस मैच में सकीबुल गनि ने अकेले गुंटा गाड़ कर पूर्वी चंपारण को जीत दिला दी और सेमीफाइनल का टिकट कटवा दिया।





