पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट (Hayman Trophy Inter District Cricket Tournament) के सात जोन के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं। केवल अंगिका जोन के कुछ मुकाबले अभी बचे हैं। अब तक हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के हुए मुकाबले में लीडर बोर्ड पर बैटिंग में औरंगाबाद के हर्ष राज पुरु हैं। आइए जानते हैं बल्लेबाजी में टॉप टेन प्लेयरों के बारे में
1. हर्ष राज पुरु
चार मैचों में एक शतक और तीन अर्धशतक के सहारे औरंगाबाद के हर्ष राज पुरु ने कुल 350 रन बनाये। इनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 143 है। इन्होंने कुल 36 चौका व 2 छक्का जड़ा है।
2. सकीबुल गनी
पूर्वी चंपारण के सकीबुल गणि दो शतकों व 1 अर्धशतक के साथ चार मैचों में कुल 327 रन बनाये हैं। व्यक्तिगत उच्चत्तम स्कोर 121 रहा है। 13 छक्का और 32 चौका जड़ा है।
3. राजेश सिंह
सुपौल के राजेश सिंह 298 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। राजेश सिंह ने चार मैचों में 1 अर्धशतक और 2 शतक जमाये हैं। व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर 121 रहा है। 13 छक्का और 32 चौका जड़ा है।
4. रोहन कुमार सिंह
बेगूसराय के रोहन कुमार ने 207 की नाबाद दोहरे शतकीय पारी खेली है। उन्होंने चार मैचों में कुल 296 रन बनाये हैं। 1 अर्धशतक भी इनके खाते में है। 31 चौका व 10 छक्का जड़ा है।
5. त्रिपुरारी केशव
दरभंगा के त्रिपुरारी केशव टॉप बल्लेबाजों की सूची में 5 नंबर पर हैं। त्रिपुरारी केशव ने चार मैचों में 267 रन बनाये हैं। उच्चत्तम स्कोर 150 है। एक अर्धशतक भी इनके खाते में है। 6 छक्का और 30 चौका जमाया है।
6. शिशिर साकेत
पूर्णिया के शिशिर साकेत 1 शतक व 1 अर्धशतक के सहारे चार मैचों में कुल 261 रन बनाये। नाबाद 159 रन इनका व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर रहा है। 12 छक्का और 24 चौका जड़ा है शिशिर साकेत ने।
7. रंजन राज
गया के रंजन राज बल्लेबाजी में सातवें नंबर पर हैं। उनका व्यक्तिगत उच्च स्कोर 96 रन है। 2 छक्का और 34 चौका जड़ा है। तीन अर्धशतक इनकी झोली में है और 3 मैचों में कुल 240 रन बनाये हैं।

8. विपिन कुमार
औरंगाबाद के विपिन कुमार (सौरभ) ने चार मैचों में 224 रन बनाये हैं। उच्च स्कोर 73 रन है। दो अर्धशतक जमाये हैं। पांच छक्का और 29 चौका जमाये हैं।
9. मो आलम
नौंवे पर समस्तीपुर के मो आलम हैं। मो आलम ने चार मैचों में कुल 216 रन बनाये हैं। उच्च स्कोर 88रन है। कुल 6 छक्का और 26 चौका जमाया है। 3 अर्धशतकीय पारी खेली है मो आलम ने।
10.राम सुरेश
समस्तीपुर के ही राम सुरेश ने चार मैचों में 216 रन बनाये है। Highest स्कोर 88रन है। एक छक्का और 24 चौका जड़ा है। दो अर्धशतकीय पारी खेली है।
(अंगिका जोन के मुकाबले अभी चल रहे हैं। टॉप टेन में अभी इनका कोई बल्लेबाज नहीं है।)






- FIFA WORLD CUP 2026 : दक्षिण कोरिया-चेकिया मुकाबले पर टिकी ग्रुप की नजरें

- FIFA WORLD CUP 2026 : 16 साल बाद फिर ओपनिंग मैच में भिड़ेंगे मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका

- FIFA WORLD CUP 2026 : राजनीति और महंगाई के बीच शुरू होगा फुटबॉल का महासंग्राम

- ऐशानी और जयेश बिहार स्टेट सबजूनियर शतरंज प्रतियोगिता में चैंपियन

- पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में चमके कृष,हर्ष और रोहित

- Sri Lanka A vs India A : भारत ए ने श्रीलंका ए से जीत छिनी

- बिहार सबजूनियर शतरंज : बालिका वर्ग में ऐशानी पाठक का खिताब पक्का

- बीसीए वीमेंस अंडर-19 टी20 ट्रॉफी में शिवि, स्वीटी और अक्षरा की चमक
