भभुआ। हर्ष राज पुरु (143 रन, 134 गेंद, 16 चौका, 1 छक्का) की शानदार बैटिंग के दम पर औरंगाबाद ने हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट (Hayman Trophy Inter District Cricket Tournament) के शाहाबाद जोन में रोहतास को 217 रन से पराजित किया। इस जोन में अब मात्र एक लीग मैच औरंगाबाद और कैमूर के बीच खेला जाना बाकी है। भोजपुर अपने सभी मैच खेल कर छह अंक के साथ अभी टॉप पर है। औरंगाबाद और कैमूर के 3 मैचों में चार-चार अंक हैं।
भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मैच में टॉस औरंगाबाद ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट पर 370 रन बनाये। जवाब में रोहतास की टीम 34.1 ओवर में 153 रन पर ऑल आउट हो गई।
मैच का लेखा जोखा
औरंगाबाद की बैटिंग : 50 ओवर में पांच विकेट पर 370 रन
हर्ष राज पुरु ने 134 गेंद में 16 चौका व 1 छक्का की मदद से 143 रन बनाये
बिपिन सौरभ ने 67 गेंद में 9 चौका व 2 छक्का की मदद से 73 रन की पारी खेली
करण राज ने 59 गेंद में 48 रन बनाये
पृथ्वी राज ने 14 गेंद में 22 रन की पारी खेली
रंजीत कुमार ने 16 गेंद में 3 चौका व 3 छक्का की मदद से 41 रन बनाये
अंकित कुमार ने 16 रन की पारी खेली
अतिरिक्त के सहारे 26 रन बने
रोहतास की बॉलिंग
आदित्य तिवारी ने 77 रन देकर 1 विकेट चटकाये
सौरभ कुमार ने 57 रन देकर 1 विकेट लिये
रोहतास की बैटिंग : 34.1 ओवर में 153 रन पर ऑल आउट
विशाल पाठक ने 21 रन बनाये
अमरजीत कुमार ने 39 गेंद में 4 चौका व 1 छक्का की मदद से 34 रन की पारी खेली
तरुण कुमार सिंह ने 13 गेंद में 3 चौका की मदद से 15 रन बनाये
कप्तान दीपक कुमार ने 10 रन बनाये
गौतम श्री ने 16 रन की पारी खेली
सौरभ कुमार ने 56 गेंद में 1 चौका की मदद से 25 रन बनाये
औरंगाबाद की बॉलिंग
विवेक कुमार ने 38 रन देकर 2 विकेट चटकाये
दिव्यांश राज ने 35 रन देकर 2 विकेट चटकाये
करण राज ने 16 रन देकर 1 विकेट चटकाये
तरुण ने 34 रन देकर 3 विकेट झटके
रंजीत कुमार ने 13 रन देकर 1 विकेट चटकाये
मैच के हीरो
प्लेयर ऑफ द मैच व बेस्ट बैटर : हर्ष राज पुरु
बेस्ट बॉलर : तरुण






- पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में एफआईआई 3 विकेट से जीता

- त्रिकोणीय सीरीज खेलने चाईबासा गई वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी की टीम

- FIFA WORLD CUP 2026 में अमेरिका की शानदार शुरुआत

- FIFA WORLD CUP 2026 : सब्स्टीट्यूट प्लेयर लारिन ने कनाडा को हार से बचाया

- ICC Women’s T20 World Cup में इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराया

- FIFA WORLD CUP MATCH PREVIEW : नई ऊचाईयां छुने की तैयारी में स्विट्जरलैंड

- वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में पीवी सिंधु करेंगी भारत की चुनौती की अगुवाई

- पीवी सिंधु ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंट ने सेमीफाइनल में
