Sunday, June 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट Hayman Trophy Inter District Cricket : गोपालगंज ने सारण को दी मात, सचिन कुमार सिंह ने लूटी महफिल

Hayman Trophy Inter District Cricket : गोपालगंज ने सारण को दी मात, सचिन कुमार सिंह ने लूटी महफिल

by Khel Dhaba
0 comment
Ranji Trophy

हाजीपुर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में खेले जा रहे हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के वेस्टर्न जोन के अंतर्गत बुधवार को खेले गए मैच में सचिन कुमार सिंह के हरफनमौला खेल की बदौलत गोपालगंज ने सारण को 8 विकेट से हराया। सारण के खिलाड़ियों ने सीवान के खिलाफ अपने पहले मैच में खेलने से इंकार किया था इसके कारण सीवान को वाकओवर मिल गया था। यह गोपालंज की तीन मैचों में दूसरी जीत है। सीवान के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था।
हाजीपुर के रेलवे स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गोपालगंज ने टॉस जीता और सारण को बैटिंग करने का न्योता दिया। सचिन कुमार सिंह और सौरभ सोनल की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे सारण की टीम 30.1ओवर में 82 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में गोपालगंज ने 8.1 ओवर में ही 2 विकेट पर 83 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। सचिन कुमार सिंह प्लेयर ऑफ द मैच,बेस्ट बैटर व बेस्ट बॉलर बने।
मैचों का लेखा जोखा
सारण की बैटिंग :
30.1 ओवर में 82 रन पर ऑल आउट
आदित्य त्रिपाठी ने 20 गेंद में 3 चौका की मदद से 14 रन बनाये
अरुणेश ने 52 गेंदों में 3 चौका की मदद से 19 रन की पारी खेली
कमलेश कुमार ने 6, वैभव सिंह ने 9,आदित्य सिंह ने 2 रन बनाये
हर्ष राज ने 6, शिवम ने 0, आयुष कुमार ने 7, पंकज तिवारी ने 9,प्रशांत सिंह ने 0 और राजू कुमार ने नाबाद 5 रन बनाये
अतिरिक्त से 5 रन बने
गोपालगंज की बॉलिंग
आमोद यादव ने 25 रन देकर 1 विकेट चटकाये
रवि कुमार शर्मा ने 10 रन देकर 1 विकेट लिये
सौरभ सोनल ने 14 रन देकर 3 विकेट झटके
सचिन कुमार सिंह ने 21 रन देकर 4 विकेट चटकाये
राहुल राज गिरि ने 12 रन देकर 1 विकेट लिये
गोपालगंज की बैटिंग : 8.1 ओवर में 2 विकेट पर 83 रन
आदित्य कुमार पांडेय ने 14 गेंद में 3 चौका की मदद से 20 रन बनाये
सचिन कुमार सिंह ने 21 गेंद मं 6 चौका व 2 छक्का की मदद से 42 रन बनाये
विकास चौधरी ने 12 गेंद में 3 चौका की मदद से नाबाद 17 रन बनाये
प्रशांत श्रीवास्तव ने नाबाद 2 रन बनाये
सारण की बॉलिंग
आयुष कुमार ने 16 रन देकर 2 विकेट चटकाये
मैच के हीरो
प्लेयर ऑफ द मैच, बेस्ट बैटर और बेस्ट बॉलर : सचिन कुमार सिंह (गोपालगंज)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.