Friday, May 22, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय पेरू ने पराग्वे को हराया, world Cup Football प्लेऑफ में जगह बनायी

पेरू ने पराग्वे को हराया, world Cup Football प्लेऑफ में जगह बनायी

by Khel Dhaba
0 comment

साओ पाउलो। पेरू ने दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालीफायर्स के आखिरी दौर के मैच में पराग्वे को 2-0 से हराकर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर रहकर अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित की। लीमा में खेले गये मैच में जियानलुका लापादुला ने पांचवें और योशिमार योटुन ने 42वें मिनट में गोल किया।

पेरू को पांचवां स्थान हासिल करने के लिये केवल जीत की जरूरत थी। वह अब जून में अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ में आस्ट्रेलिया या संयुक्त अरब अमीरात से भिड़ेगा, जो एशियाई क्वालीफाईंग में पांचवें स्थान पर रहने की दावेदार हैं।

पेरू पिछले विश्व कप के दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाईंग में भी पांचवें स्थान पर रहा था और तब उसने न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप में जगह बनायी थी।

ब्राजील, अर्जेंटीना, उरुग्वे और इक्वेडर दक्षिण अमेरिका से पहले ही विश्व कप में अपनी जगह सुरक्षित कर चुके हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights