Sunday, June 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट तेघड़ा सीसी Ruban Cup Begusarai Cricket League के सेमीफाइनल में

तेघड़ा सीसी Ruban Cup Begusarai Cricket League के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही रुबन कप बेगूसराय जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के चौथे क्वार्टरफाइनल में जीत हासिल कर तेघड़ा क्रिकेट क्लब ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तेघड़ा क्रिकेट क्लब की टीम ने बिहट क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बीहट क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 9 विकेट खोकर 243 रन बनाए। अमित शर्मा ने शानदार 95 और अंश ने 75 रनों का योगदान दिया।

तेघड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट रौशन और लालू ने 2-2 विकेट झटके।

जवाब में तेघड़ा क्रिकेट क्लब की टीम ने लक्ष्य को 32 वे ओवर में प्राप्त कर लिया जिसमें तेघड़ा की ओर से सार्वाधिक रन विक्रम ने 68 और अनुराग गौतम ने 58 रन बनाए।

बिहट की ओर से अंकित ने 3 विकेट और सतन ने 2 विकेट झटके। शानदार ऑलराउंड खेल के प्रदर्शन के लिए विक्रम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कल दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे।

पहला सेमीफाइनल फाइनल आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी के मैदान पर तेघड़ा और बरौनी के बीच खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल का मुकाबला बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब और आरकेसी क्रिकेट क्लब बरौनी के बीच गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन, मृत्युंजय कुमार वीरेश, प्रेम रंजन पाठक, निधि कुमार, मो दानिश, राहुल कुमार, रवि कुमार, शिवम कुमार, दीपक कुमार मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.