Saturday, June 6, 2026
Home झारखंडक्रिकेट जामताड़ा क्रिकेट लीग में फ्रेंड्स क्लब, मिहिजाम विजयी

जामताड़ा क्रिकेट लीग में फ्रेंड्स क्लब, मिहिजाम विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

जामताड़ा। जामताड़ा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित शहीद प्रमोद कुमार मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग का आठवां मैच फ्रेंड्स क्लब मिहिजाम बनाम एसके एकेडमी के बीच खेला गया, जिसमें फ्रेंड्स क्लब मिहिजाम 65 रनों से जीता।

फ्रेंड्स क्लब मिहिजाम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 188 रन आठ विकेट खोकर बनाया। अविनाश कुमार ने 37 रन, इफ्तिखार हुसैन ने 34 रन, प्रवीण यादव ने 37 रन, विश्वदीप ने 24 रन बनाये।

जवाबी पारी खेलते हुए एसके एकेडमी 27.1 ओवर में 123 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। फ्रेंड्स क्लब हिजाम की ओर से कौशल ने चार, अविनाश ने तीन, संदीप ने दो, दुलारचंद ने एक विकेट अर्जित किये।

आज का मैन ऑफ द मैच अविनाश कुमार जिसने 37 रन और 3 विकेट अर्जित किये। अंपायर की भूमिका अजय यादव, नवनीत शर्मा ने निभाया स्कोरर की भूमिका नीरज ने निभाया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.