पटना। राजधानी के मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में स्थित सीएपी ग्राउंड पर खेले गए मैच में हार्डिंग पार्क इलेवन ने सीएपी इलेवन को 60 रन से हराया। इस मैच में हार्डिंग पार्क इलेवन की ओर से खेल रहे ऋषभ राकेश और अभिषेक कुमार ने शानदार खेल दिखाया।

पहले खेलते हुए हार्डिंग पार्क इलेवन ने 35 ओवर में 8 विकेट पर 200 रन बनाये। ऋषभ राकेश ने 78 गेंद में 62, सचिन ने 20 गेंद में 34 रन बनाये। हर्ष ने 30 रन देकर 3 और सोनू ने 25 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाब में सीएपी इलेवन की टीम 27 ओवर में 140 रन पर ऑल आउट हो गई। शशि ने 50 गेंद में 76 रन बनाये। आदित्य ने 30 गेंद में 25 रन बनाये। अभिषेक ने 30 रन देकर 4 और सूरज ने 20 रन देकर 2 विके चटकाये।
