Friday, May 15, 2026
Home Slider जेएससीए अंडर-16 क्रिकेट लीग में लातेहार ने जामताड़ा को 6 विकेट से हराया

जेएससीए अंडर-16 क्रिकेट लीग में लातेहार ने जामताड़ा को 6 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

लातेहार। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला क्रिकेट लीग अंडर 16 का पाचवा मैच जामताड़ा तथा लातेहार के बीच जिला खेल स्टेडियम लातेहर में खेला गया।

जामताड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दीपक कुमार गुप्ता तथा सुप्रीत साहू के घातक गेंदबाजी के आगे सिमडेगा 72 रन पर पूरी टीम ढेर हो गयी। जिसमे सुधांशु मंडल 25 तथा मो दानिश ने 12 रन का योगदान दिया । लातेहार की ओर से दीपक कुमार गुप्ता तथा सुप्रीत साहू ने चार चार विकेट चटकाए।

लक्ष्य की पीछा करने उतरी लातेहार ने 4 विकेट खोकर 74 रन बनाकर 6 विकेट से मैच को जीत लिया। जिसमे कुमार शानू नाबाद 31, अतुल रंजन 14 रन का योगदान दिया। जामताड़ा की ओर से अरमान अंसारी 2 तथा मो दानिश ने एक विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच लातेहार के सुप्रीत साहू को भाजपा युवा जिला अध्यक्ष छोटू राजा तथा प्रदेश सदस्य आशुतोष सिंह चेरो के द्वारा पुरस्कार दिया गया।

मैच के पर्यवेक्षक शशिभूषण चौबे थे । वही अंपायर अजय पाठक तथा सुभाष बनर्जी थे जबकि स्कोरिंग दीपक कुमार ने किया। मौके पर संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह , प्रकाश कुमार , साकेत शर्मा , समरेश बादल , अंकित गौरव, न्यूटन आनंद , आयुष रंजन समेत कई लोग उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights