Friday, May 15, 2026
Home Slider रुबन कप वैशाली जिला क्रिकेट लीग में विजय Sports ने बिदुपुर को 8 विकेट से हराया

रुबन कप वैशाली जिला क्रिकेट लीग में विजय Sports ने बिदुपुर को 8 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे रूबन कप वैशाली जिला क्रिकेट लीग में रविवार को बिदुपुर का मुकाबला विजय स्पोर्ट्स क्लब से हुआ।

बिदुपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया उनका यह फैसला बहुत गलत साबित हुआ और उनकी पूरी टीम महज 108 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। आयुष्मान कनौजिया ने 35 रन तथा नीतीश ने15 रन का योगदान दिया।

विजय स्पोर्ट्स क्लब के गेंदबाज धीरज ने चार, गुलाम रब्बानी ने दो, आदित्य ने दो और प्रांशु ऋषिकेश ने दो विकेट लिये।

108 रनों का पीछा करने उतरी विजय स्पोर्ट्स की टीम महज 12 ओवरों में दो विकेट खोकर ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। विजय स्पोर्ट्स की तरफ से राणा ने 58, अभिषेक ने नाबाद 34 और नटवर ने नाबाद 18 रनों का योगदान दिया। बिदुपुर के मनी ने दो विकेट लिये। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजय स्पोर्ट्स के धीरज को दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights