Monday, June 15, 2026
Home Slider टी20 विश्व कप में भारत ने स्कॉटलैंड को 8 विकेट से किया पराजित

टी20 विश्व कप में भारत ने स्कॉटलैंड को 8 विकेट से किया पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

टीम इंडिया ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए स्कॉटलैंड को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले खेलते हुए स्कॉटलैंड की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 17.4 ओवरों के खेल में 85 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी 3-3 विकेट लेने में सफल रहे। 86 रनों के टारगेट को भारत ने 6.3 ओवर में 2 विकेट नुकसान के हासिल कर लिया।

टारगेट का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 30 गेंदों पर 70 रन जोड़े। रोहित शर्मा ने 16 गेंदों पर 30 रन बनाए, जबकि राहुल के बल्ले से मात्र 19 गेंदों पर 50 रनों की पारी देखने को मिली।

भारत को इस मैच में और 8 नवंबर को नामीबिया के खिलाफ मैच में बड़े अंतर से जीत इसलिए चाहिए, ताकि उसका ने रन रेट बेहतर हो सके। हालांकि, नेट रन रेट तभी खेल में आएगा जब न्यूजीलैंड की टीम अपने आखिरी दो में से कम से कम एक मैच जरूर हारे। न्यूजीलैंड नामीबिया से जीत हासिल कर ली है अब इसके बाद कीवी टीम 7 नवंबर को अफगानिस्तान से भिड़ेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.