Thursday, June 11, 2026
Home Slider फुटबॉल : विल्लारीयाल ने कैडिज से 3-3 से ड्रॉ खेला

फुटबॉल : विल्लारीयाल ने कैडिज से 3-3 से ड्रॉ खेला

by Khel Dhaba
0 comment

मैड्रिड। अर्नाट डैनजुमा के इंजुरी टाइम में किये गये गोल की मदद से विल्लारीयाल ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में कैडिज के खिलाफ मैच 3-3 से ड्रा खेला।

डैनजुमा ने बॉक्स के अंदर से शॉट जमाकर गोल दागा और इस तरह से विल्लारीयाल को लगातार तीसरे मैच में हार से बचाया। विल्लारीयाल ने अब तक केवल दो जीत दर्ज की हैं और वह 12वें स्थान पर है।

कैडिज की तरफ से एंथनी लोजानो ने हैट्रिक जमायी। कैडिज इस तरह से पिछले छह मैचों में कोई मैच नहीं जीत पाया है। कैडिज ने इस सत्र में केवल एक जीत दर्ज की है और उस पर दूसरे डिवीजन में खिसकने का खतरा मंडरा रहा है। अन्य मैचों में एथलेटिक बिलबाओ ने इस्पेनयोल को 1-1 से ड्रा पर रोका जबकि अलावेस ने एल्ची को 1-0 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.