Friday, June 12, 2026
Home Slider ग्रांट ब्रैडबर्न ने पाकिस्तान के हाई परफॉर्मेंस कोचिंग प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया

ग्रांट ब्रैडबर्न ने पाकिस्तान के हाई परफॉर्मेंस कोचिंग प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया

by Khel Dhaba
0 comment

लाहौर। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्रांट ब्रैडबर्न ने पाकिस्तान के हाई परफॉर्मेंस कोचिंग प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया। वह तीन साल से पीसीबी से जुड़े थे।

न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट स्पिनर सितंबर 2018 से जून 2020 के बीच पाकिस्तानी टीम के फील्डिंग कोच भी थे। इसके बाद उन्होंने कोचिंग के विकास की जिम्मेदारी संभाली।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की एक विज्ञप्ति में ब्रैंडबर्न ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट के साथ काम करना गर्व की बात रही। मैं सुनहरी यादों और शानदार अनुभव के साथ विदा ले रहा हूं।

रमीज राजा के पीसीबी प्रमुख बनने के बाद से पद छोड़ने वाले ब्रैंडबर्न पांचवें आला अधिकारी हैं। उनसे पहले पाकिस्तान के मुख्य कोच मिसबाह उल हक, गेंदबाजी कोच वकार युनूस, सीईओ वसीम खान और मार्केटिंग प्रमुख बाबर हमीद पद छोड़ चुके हैं। ब्रैडबर्न ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल के चलते वह परिवार के साथ समय नहीं बिता पा रहे थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.