Thursday, June 11, 2026
Home Slider न्यूजीलैंड सीरीज में राहुल द्रविड़ फिर होंगे टीम इंडिया के कोच

न्यूजीलैंड सीरीज में राहुल द्रविड़ फिर होंगे टीम इंडिया के कोच

by Khel Dhaba
0 comment

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत खेलने आने वाली है। इस सीरीज के लिए राहुल द्रविड़ टीम के कोच होंगे। राहुल द्रविड़ इससे पहले श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं। वर्ल्ड कप के बाद रवि शास्त्री टीम इंडिया के कोच पद से हट जाएंगे।

इनसाइडस्पोर्ट ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। BCCI के एक शीर्ष अधिकारी ने उनसे बात की है। उन्होंने कहा, ‘हां, राहुल से कम से कम न्यूजीलैंड सीरीज के लिए इस भूमिका के लिए संपर्क किया गया है। जब तक कि हम दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए कोच की पुष्टि नहीं कर देते।’

अधिकारी ने आगे कहा कि राहुल सीरीज के लिए कोच होंगे और इस दौरान CAC नए कोच की तलाश करेगा। राहुल पूरी तरह से टीम के बनने के लिए तैयार नहीं हैं। वह अपने परिवार से ज्यादा दूर रहकर काम नहीं कर पाएंगे। राहुल ने अभी तक भूमिका की पुष्टि नहीं की है। लेकिन हमें उम्मीद है कि वह जल्द कर देंगे।

यदि दक्षिण अफ्रीका सीरीज तक भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, तो हम उनसे कुछ समय और कोच के पद पर बने रहने के लिए अनुरोध करेंगे। NCA का स्टाफ न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान सहायता के लिए उनके साथ रहेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.