Thursday, June 11, 2026
Home Slider मेसी PSG में शामिल होने के करार पर सहमत !

मेसी PSG में शामिल होने के करार पर सहमत !

by Khel Dhaba
0 comment

पेरिस। लियोनेल मेसी पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) में शामिल होने के लिए सहमत होने के बाद फ्रांस जाएंगे। इसकी जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने एसोसिएटेड प्रेस को यह जानकारी दी।

इस करार से पहले बार्सीलोना के साथ अब तक का अपना पूरा कैरियर बिताने के बाद दुनिया के महान खिलाड़ियों में से एक मेसी के लिए नये क्लब के प्रतिनिधित्व का मार्ग प्रशस्त हो गया।

सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि अर्जेंटीना के इस 34 साल के दिग्गज ने पीएसजी के साथ दो साल का करार किया है जिसे आगे बढ़ाने का विकल्प है। यह जानकारी अनुबंध पर हस्ताक्षर और आधिकारिक घोषणा से पहले चर्चा के अनुसार है।

सूत्र ने बताया कि मेसी को सालाना लगभग 35 मिलियन यूरो (लगभग तीन अरब रुपये) मिलेगा।

बार्सीलोना का अनुबंध समाप्त होने के बाद मेसी फुटबॉल इतिहास में किसी क्लब के लिए उपलब्ध होने वाले सबसे बड़े खिलाड़ी बन गये हैं। पीएसजी के कोच मौरिसियो पोचेटिनो बार्सीलोना से अलग होने के बाद मेस्सी के संपर्क में थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.