Saturday, June 13, 2026
Home Slider Tokyo Olympic Hockey : भारत की क्वार्टर फाइनल से पहले जापान पर जोशीली जीत

Tokyo Olympic Hockey : भारत की क्वार्टर फाइनल से पहले जापान पर जोशीली जीत

by Khel Dhaba
0 comment

टोक्यो। गुरजंत सिंह के दो गोल की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल ए के अपने आखिरी मैच में शुक्रवार को यहां मेजबान जापान को 5-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल से पहले आत्मविश्वास बढ़ाने वाली जीत दर्ज की।

भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह (13वें), गुरजंत सिंह (17वें और 56वें), शमशेर सिंह (34वें) और नीलकांत शर्मा (51वें मिनट) ने गोल किये। जापान की तरफ से केंता तनाका (19वें), कोता वतानबे (33वें) और काजुमा मुराता (59वें मिनट) ने गोल किये।

भारत पहले ही क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका था लेकिन इस जीत से वह बढ़े मनोबल के साथ अंतिम आठ के मुकाबले में उतरेगा। भारत ने पूल चरण में जापान के अलावा न्यूजीलैंड, स्पेन और अर्जेंटीना को हराया लेकिन ऑस्ट्रेलिया से उसे हार का सामना करना पड़ा था।

इस तरह से भारत पूल ए में चार जीत और एक हार के साथ ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर रहकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा। आस्ट्रेलिया की टीम चार जीत और एक ड्रा से पूल में शीर्ष पर रही। क्वार्टर फाइनल एक अगस्त को खेले जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.