Sunday, May 31, 2026
Home Slider Tokyo Olmypic Badminton : पीबी सिंधू अगले दौर में

Tokyo Olmypic Badminton : पीबी सिंधू अगले दौर में

by Khel Dhaba
0 comment

टोक्यो। रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने रविवार को जीत के साथ टोक्यो ओलंपिक का आगाज किया है।

सिंधु, जिन्हें टोक्यो में छठी वरीयता मिली है और जो टोक्यो में भारत की सबसे बड़ी पदक की दावेदालर हैं, ने महिला एकल के ग्रुप-जे के अपने पहले मुकाबले में इजरायल की सेनिया पोलीकारपोवा को हराया।

मौजूदा विश्व चैम्पियन सिंधु ने 28 मिनट तक चले इस मुकाबले को 21-7, 21-10 से जीता।

2016 के रियो ओलंपिक में सिंधु ने फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन स्पेन की कैरोलिना मारिन के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

हालांकि, सिंधु ने मैच में बहुत ध्यान केंद्रित किया और अपना सामान्य खेल खेला।

सिंधु ने कहा, भले ही मेरी प्रतिद्वंद्वी निचली रैंक की थी, लेकिन मैं यह नहीं मानती थी कि यह आसान होगा। ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण है। मैंने सुनिश्चित किया कि हमारे पास कुछ रैलियां हों और मुझे कोर्ट की आदत हो।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.