Tuesday, June 16, 2026
Home Slider झारखंड में टी-20 से हुआ घरेलू क्रिकेट का आगाज, बोकारो ब्लास्टर्स जीता

झारखंड में टी-20 से हुआ घरेलू क्रिकेट का आगाज, बोकारो ब्लास्टर्स जीता

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। शनिवार से शहर के जेएससीए स्टेडियम में बायजू झारखंड T-20 टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ और उद्घाटन मैच में बोकारो ब्लास्टर्स ने रांची राइड्र्स को तीन विकेट से हराया।

टूर्नामेंट के आयोजन में कोरोना गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद देश में होने वाला यह पहला क्रिकेट टूर्नामेंट है। झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में 6 टीमों के बीच मुकाबला होगा। इसमें रांची राइडर्स, बोकारो ब्लास्टर्स, जमशेदपुर जगलर्स, सिंहभूम स्ट्राइकर, धनबाद डायमंड और दुमका डेयरडेविल्स शामिल हैं।

पहले मैच में बोकारो ब्लास्टर्स ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए रांची Riders ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 138 रन बनाये। रांची की ओर से आर्यमन सेन ने 29, आदित्य सिंह ने 29, आलोक शमरा ने नाबाद 36, पंकज कुमार ने 20 रन बनाये। पंकज यादव ने 25 रन देकर दो और विकास सिंह ने 20 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में बोकारो ब्लास्टर्स ने 19.4 ओवर में सात विकेट पर 139 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विकास विशाल ने 38, प्रकाश मुंडा ने 10, पप्पू सिंह ने 15, आयुष भारद्वाज ने 27, महबूब शेख ने 27 रन बनाये।
रांची Riders की ओर से सुप्रियो चक्रवर्ती ने 29 रन देकर दो, आदित्या सिंह ने 21 रन देकर 1, रौनक कुमार ने 23 रन देकर 2 और प्रेम कुमार सिंह ने 28 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.