Tuesday, June 16, 2026
Home TOKYO OLYMPIC टोक्यो ओलंपिक के खेल गांव में मिला कोरोना संक्रमित व्यक्ति

टोक्यो ओलंपिक के खेल गांव में मिला कोरोना संक्रमित व्यक्ति

by Khel Dhaba
0 comment

टोक्यो। ओलंपिक गांव में एक व्यक्ति का कोविड-19 के लिए किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया है। टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि जिस व्यक्ति का परीक्षण पॉजिटिव आया है वह खिलाड़ी नहीं है। ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे और उससे एक सप्ताह पहले ही खेल गांव को खोला गया।

आयोजन समिति की अध्यक्ष सीको हाशिमोतो सहित अन्य अधिकारियों ने भी मामले की पुष्टि की और बताया कि पॉजिटिव मामला शुक्रवार को आया।

आयोजन समिति के सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा, यदि मौजूदा हालात में परीक्षण पॉजिटिव आते हैं तो यह मानना चाहिए कि यह संभव है।

इस व्यक्ति की पहचान ‘खेलों से संबंधित व्यक्ति’ के रूप में की गयी। उसे जापान के अनिवासी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। तोक्यो अधिकारियों ने कहा कि उसे 14 दिन के पृथकवास पर भेज दिया गया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.