Friday, May 1, 2026
Home Slider खेलो इंडिया में भाग लेगी झारखंड की मलखंब टीम

खेलो इंडिया में भाग लेगी झारखंड की मलखंब टीम

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। आज से झारखंड राज्य मलखंब संघ से पंजीकृत रांची जिला मलखंब संघ के तत्वावधान में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कोविड -19 के कारण चार महीने से अभ्यास बंद था , जैसे ही पूर्ण रुप से लाकडाउन समाप्त हो जाएगा उसके बाद राज्य स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उसी प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड राज्य मलखंब टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम पंचकूला (चंडीगढ़) , हरियाणा राज्य में आयोजित खेलो इंडिया में भाग लेंगी।

आज इस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ झारखंड राज्य मलखंब संघ के महासचिव अजय झा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सिर्फ बीस खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। यह प्रशिक्षण शिविर प्रतिदिन सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक कैलाशनगर ,इरगू रोड ,किशोरगंज, रांची झारखंड राज्य मलखंब संघ के कार्यालय परिसर में मुख्य प्रशिक्षक अजय झा के देखकर में शुभारंभ हुआ।

इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से निम्नलिखित खिलाड़ी भाग ले रहे हैं:-
श्रीकांत मेहता ,आकाश कुमार , निखिल कुमार ,राकी कुमार ,छोटू यादव ,जीतेश कुमार , अनमोल कुमार , दीपक कच्छप , आकाश मिर्धा , अमन तिर्की , विकास कुमार , शुभम सिंह , रोहित कुमार ,शुभम प्रसाद , राकेश नायक ,रोहण कुमार , रोहित नायक , रवि कुमार , प्रिन्स कुमार एवं ओम कुमार।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights