Friday, June 12, 2026
Home Slider टोक्यो ओलंपिक के लिए दुती चंद ने किया क्वालिफाई, खेल मंत्री ने दी शुभकामनाएं

टोक्यो ओलंपिक के लिए दुती चंद ने किया क्वालिफाई, खेल मंत्री ने दी शुभकामनाएं

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। धाविका दुती चंद रैंकिंग के आधार पर टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया है। केंद्रीय खेल मंत्री ने उनके चयन पर बधाई दी है। पहली बार ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी रिकॉर्ड 18 खेलों में चुनौती पेश करेंगे। इससे चार साल पहले रियो में 15 खेलों में भाग लिया था।

भारतीय एथलीट दुती चंद ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक में 100 और 200 मीटर रेस के लिए क्वॉलिफाई किया। उन्होंने विश्व रैंकिंग के आधार पर ओलंपिक कोटा हासिल किया। दरअसल, विश्व रैंकिंग के जरिए 100 मीटर रेस में 22 कोटा थे, जबकि 200 मीटर में 15 खिलाड़ी जगह बना सकते थे। दुती की 100 मीटर में विश्व रैंकिंग 44वीं है, जबकि 200 मीटर में वो 51वें स्थान पर हैं।

ओडिशा सरकार ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार के लिए फर्राटा धाविका दुती चंद के नाम की सिफारिश की है। दुती के अलावा ओडिशा सरकार ने खेल मंत्रालय को पांच और नाम भेजे हैं।

दुती ने ट्वीट किया, ‘मैं खेलरत्न पुरस्कार के लिए मेरा नाम भेजने पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की शुक्रगुजार हूं। आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहे। दुती ने पिछले सप्ताह पटियाला में इंडियन ग्रां प्री 4 में 100 मीटर में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर 11.7 सेकंड का समय निकाला था। वह ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने से 0.02 सेकंड से चूक गईं थीं।

रियो ओलंपिक में 117 भारतीयों ने शिरकत की थी। यह ओलंपिक के इतिहास में देश का सबसे बड़ा दल था। बुधवार तक 117 खिलाड़ियों का खेलना तय हो चुका है। हालांकि तैराकी और गोल्फ में दो और भारतीय खिलाड़ियों को कोटा मिलने की घोषणा हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो टोक्यो में अब तक सबसे बड़ा भारतीय दल उतरेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.