Thursday, June 11, 2026
Home Slider टोक्यो ओलंपिक को लेकर निशानेबाज मनु भाकर का फैसला, इस चीज से रहेंगी दूर

टोक्यो ओलंपिक को लेकर निशानेबाज मनु भाकर का फैसला, इस चीज से रहेंगी दूर

by Khel Dhaba
0 comment

टोक्यो ओलंपिक पर ध्यान केंद्रीत करने के उद्देश्य भारत के नामी निशानेबाज मनु भाकर ने बड़ा फैसला लिया है। भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो खेलों के खत्म होने तक सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला किया है। 19 साल की यह निशानेबाज ओलंपिक जाने वाली भारतीय टीम के अन्य सदस्यों के साथ अभी क्रोएशिया में अभ्यास कर रही है।

भारतीय टीम यहां आईएसएसएफ विश्व कप में हिस्सा ले रही है। टीम मे शामिल निशानेबाज यहीं से ओलिंपिक में भाग लेने के लिए टोक्यो रवाना होंगे। भाकर ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘मैं टोक्यो ओलिंपिक की तैयारी के अंतिम चरण में प्रवेश कर रही हूं, ऐसे में अब ओलिंपिक संपन्न होने तक सोशल मीडिया से दूर रहूंगी।

उन्होंने कहा, ‘देश को गौरवान्वित करने के लिए मुझे आपके प्यार, आशीर्वाद और समर्थन की जरूरत होगी। आप सभी से जल्दी ही मुलाकात होगी।’ मौजूदा आईएसएसएफ विश्व कप में भाकर ने सौरभ चौधरी के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता है। वह हालांकि महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सोमवार को सातवें स्थान पर रही थी, जिसमें राही सरनोबत ने स्वर्ण पदक जीता था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.