कटिहार। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में डी.एस.कॉलेज मैदान पर चल रही बी डिवीजन क्रिकेट लीग में राइजिंग स्टार ने टाउन क्रिकेट क्लब को 35 रन से पराजित किया। इस जीत के बाद राइजिंग स्टार ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
प्रत्यय प्रसुन का शानदार अर्धशतक
टॉस राइजिंग स्टार के कप्तान सूरज कुमार ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। प्रत्यय प्रसून (84 रन) के शानदार अर्धशतक की बदौलत नौ विकेट पर 209 रन बनाये। प्रत्यय के अलावा दीपांकर प्रसाद ने 22 और हर्ष राज 21 रन बनाये।
![This image has an empty alt attribute; its file name is ADV-SUNIL-ROHIT-1024x576.jpeg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/04/ADV-SUNIL-ROHIT-1024x576.jpeg)
टाउन क्लब के अभिनव सिंह ने 30 रन देकर 2, राज आर्यन यादव ने 39 रन देकर 2, विशाल कुमार ने 40 रन देकर 2, जबकि आनंद कुमार ने 34 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
![This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-anshul.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/03/Adv-anshul.jpg)
टाउन क्लब ने बनाये 174 रन
लक्ष्य का पीछा करते हुए टाउन क्लब ने 9 विकेट पर 174 बनाये। विशाल कुमार ने 27, आयुष कुमार ने 18 और आनंद कुमार ने नाबाद 17 रन बनाये। इस तरह राइजिंग स्टार ने मैच 35 रन से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
अर्नब गुप्ता ने चटकाये 3 विकेट
राइजिंग स्टार के अर्नब गुप्ता ने 30 रन देकर 3, प्रियांशु सिंह ने 39 रन देकर 2, अमर कुमार ने 19 रन देकर 2 जबकि हर्ष राज और पार्थ गुप्ता ने 1-1 विकेट लिये।
मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रत्यय प्रसून को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए दिया गया। निर्णायक की भूमिका में आज सुमाभो घोष और वीरेंद्र कुमार थे जबकि स्कोरिंग साहिल रज़ा ने की।
![This image has an empty alt attribute; its file name is GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/02/GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg)
जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि कल पहला सेमी फाइनल वाइट इलेवन बनाम आजमनगर अमेज़िंग के बीच सुबह 8:00 से डी.एस.कॉलेज मैदान पर खेला जायेगा।