Saturday, June 13, 2026
Home Slider लिवरपूल को हरा रियाल मैड्रिड चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल में

लिवरपूल को हरा रियाल मैड्रिड चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

लिवरपूल। जिनेदीन जिदान के मार्गदर्शन में रियाल मैड्रिड ने शानदार वापसी करते हुए लिवरपूल को हरा चैम्पियंस लीग फुटबॉल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

लिवरपूल के कोच जर्गेन क्लॉप के नाम सत्र में कोई खिताब नहीं रहा। रिकॉर्ड 13 बार की यूरोपीय चैम्पियन मैड्रिड का सामना सेमीफाइनल में चेलसी से होगा। लिवरपूल को 2018 फाइनल में हराकर लगातार तीसरी बार यूरोपीय कप जीतने के बाद मैड्रिड पहली बार अंतिम चार में पहुंची है।

जिदान ने कहा, हम मिलकर आगे बढ रहे हैं और यह टीम हमेशा ऐसा करती है।

बतौर कोच 2018 फाइनल में मिली जीत जिदान के पहले कार्यकाल का आखिरी मैच था लेकिन टीम का प्रदर्शन खराब होने पर उन्हें 2019 में फिर कोच बनाया गया।

 इस सत्र में हालांकि कुछ समय पहले तक नतीजे अनुकूल नहीं थे । ला लिगा में जनवरी में एटलेटिको मैड्रिड से दस अंक से पिछड़ी उनकी टीम अब सिर्फ एक अंक पीछे है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.