Tuesday, June 16, 2026
Home Slider रांची में खो-खो का ट्रेनिंग कैंप शुरू

रांची में खो-खो का ट्रेनिंग कैंप शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। रांची जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में दस दिवसीय निःशुल्क रांची जिला बालक-बालिका खो-खो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन लीची बागान प्रांगण ,सेक्टर -2 ,धुर्वा ,रांची में किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन आज रांची जिला खो-खो संघ के अध्यक्षा सह भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर ने नारियल फोड़कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस प्रशिक्षण शिविर में पहले दिन रांची जिले के विभिन्न विद्यालय/महाविद्यालय के लगभग 50 खिलाड़ी ने भाग लिया। इस अवसर पर श्रीमती कुजूर ने खिलाड़ियों को आश्वासन दिया कि आप लोग अच्छे मन से प्रशिक्षण प्राप्त करें । उन्होंने प्रशिक्षण में जो भी आधारभूत संरचना की कमी हैं, उसको यथाशीघ्र निदान किया जाएगा।

मंच का संचालन रांची जिला खो-खो संघ के महासचिव अजय झा ने किया।

इस अवसर पर रांची जिला खो-खो संघ के संयुक्त सचिव ओम कुमार ,सुनिल कुमार ने संयुक्त रूप से आगंतुकों का स्वागत किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन संघ के सदस्य रोहित पंडित ने किया।

यह प्रशिक्षण शिविर प्रतिदिन सुबह साढ़े छः बजे से साढ़े आठ बजे तक संघ के मुख्य प्रशिक्षक वरीय राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक कुमार , राष्ट्रीय खिलाड़ी इस्तियाक अंसारी एवं संजय कुमार के देखरेख में चलेगा। अभी भी जिन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं वो प्रशिक्षण अवधि में आकर भाग ले सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.