Thursday, June 11, 2026
Home Slider बेगूसराय क्रिकेट लीग में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

बेगूसराय क्रिकेट लीग में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब 55 रन से पराजित
बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब के मुरारी ने शानदार 90 रनों की पारी खेली
बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब के दिलजीत ने शानदार 4 विकेट चटकाए

बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी के मैदान पर आयोजित अखिलेश्वर कुमार, डॉक्टर आनंद नारायण शर्मा,प्रोफेसर विमल चंद्र कुमार की स्मृति में आयोजित बेगूसराय सीनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए मुकाबले में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब ने श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब रिफाइनरी को 55 रनों से पराजित किया।

बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 291 रन बनाए।

बेगूसराय नगर क्लब की ओर से मुरारी कुमार ने 90 रनों की पारी खेली। विनीत ने 55 रन, चंदन गिरी ने 22 रन, चिराग कुमार ने 25 रन बनाए।

श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब रिफाइनरी की ओर से आदित्य सोनी ने 3 विकेट और आयुष सुमन कृष्णा ने 2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब रिफाइनरी की टीम 39 ओवर में 236 रन पर पूरी टीम सिमट गई।

श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब रिफाइनरी की ओर से सिद्धार्थ मिश्रा ने 66 रन, मनजीत ने 22 रन, आदित्य सोनी ने 35 रन, ऋषि ने 22 रन बनाए।

बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से दिलजीत ने 4 विकेट प्राप्त किया। कप्तान प्रेम रंजन पाठक ने 2 विकेट और विनीत सिंह ने 2 विकेट हासिल किये।

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, अक्षय आर्या, मोहम्मद रब्बानी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत उद्घाटन किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.