Saturday, June 13, 2026
Home Slider भोजपुर क्रिकेट लीग में वरुण राज की कप्तानी पारी

भोजपुर क्रिकेट लीग में वरुण राज की कप्तानी पारी

by Khel Dhaba
0 comment

आरा। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित भोजपुर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में कप्तान वरुण राज की अर्धशतकीय पारी की बदौलत सुबह स्टूडेंट इलेवन क्रिकेट क्लब ब्लू ने बिहिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू को सात विकेट से पराजित किया।

महाराजा कॉलेज मैदान पर खेले गए सीनियर डिवीजन लीग में स्टूडेंट इलेवन क्रिकेट क्लब ब्लू के कप्तान वरुण राज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।

कप्तान के इस फैसले को उनके गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए बिहिया क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 121 रन पर ही समेट दिया।

बिहिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू की ओर से अमर कुमार ने 24 रन, राज कुमार ने 22 रन, हिमांशु और मो कैफ ने 18-18 रनों का योगदान दिया।

स्टूडेंट इलेवन क्रिकेट क्लब ब्लू की ओर से आशुतोष कुमार ने तीन विकेट, वरुण राज ने दो विकेट, विक्रम, विकास और अनिश ने एक-एक विकेट चटकाये।

जबाब में स्टूडेंट इलेवन क्रिकेट क्लब ब्लू ने कप्तान वरुण राज की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत ने तीन विकेट खोकर कर लक्ष्य हासिल कर लिया।

स्टूडेंट इलेवन क्रिकेट क्लब की ओर से कप्तान वरुण राज ने नाबाद 64 रन, संतोष ने 24 रन, विवेक और प्रवीण ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

बिहिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू की ओर से राजकुमार ने दो, विशाल ने एक विकेट प्राप्त किया।

इस मैच के अंपायर अमित राठौर और विशेष थे। वहीं स्कोरर की भूमिका में अमृते राज थे।

कल सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच स्टूडेंट इलेवन क्रिकेट क्लब ब्लू बनाम स्टूडेंट इलेवन क्रिकेट क्लब ग्रीन के बीच सुबह 9 बजे से महाराजा कालेज के खेल मैदान पर खेला जाएगा। इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनित कुमार राय उर्फ़ ज्ञानू ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.