Sunday, June 14, 2026
Home Slider बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग : नीरज के ‘पंच’ से मटिहानी ग्रामीण सीसी 10 विकेट से जीता

बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग : नीरज के ‘पंच’ से मटिहानी ग्रामीण सीसी 10 विकेट से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में मटिहानी हाई स्कूल के मैदान पर अखिलेश्वर कुमार, डॉक्टर आनंद नारायण शर्मा, प्रोफेसर विमल चंद्र कुमार की स्मृति में आयोजित बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में  मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने बलिया को 10 विकेट से पराजित किया।

बलिया की टीम 20 ओवर में 61 रन पर सिमट गई। बलिया की ओर से अमन कुमार ने 19 रन, गुलशन ने 10 रन और विशाल ने 8 रन बनाए।

मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से नीरज ने  5, धीरज ने 2 विकेट प्राप्त किया।

इसके जवाब में मटिहानी क्रिकेट क्लब की टीम 12 ओवर में ही निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। आदर्श ने नाबाद 32 रन और कप्तान अभिनव ने नाबाद 27 रन बनाए।

मैच के अंपायर दीपक कुमार और विवेक कुमार थे। इस अवसर पर रणवीर कुमार मौजूद थे। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल मटिहानी हाई स्कूल के मैदान पर बेगूसराय क्रिकेट क्लब और मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.