Friday, June 12, 2026
Home Slider गोवा के 14 वर्षीय मेंडोंका बने 67वें ग्रैंडमास्टर

गोवा के 14 वर्षीय मेंडोंका बने 67वें ग्रैंडमास्टर

by Khel Dhaba
0 comment

चेन्नई। गोवा के 14 वर्ष के शतरंज खिलाड़ी लियोन मेंडोंका इटली में तीसरा और आखिरी नॉर्म हासिल करने के बाद भारत के 67वें ग्रैंडमास्टर बन गए। मेंडोंका ने 14 वर्ष, नौ महीने और 17 दिन में यह उपलब्धि हासिल की।

उन्होंने पहला ग्रैंडमास्टर नॉर्म अक्टूबर में रिजो शतरंज जीएम राउंड रॉबिन में हासिल किया था। वहीं नवंबर में बुडापेस्ट में दूसरा और इटली में वेरजानी कप में तीसरा नॉर्म पाया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Shubhkamana-2.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is Shubhkamana-1.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is Shubhkamana-3-1024x640.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-3.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is Reflex-Cricket-Academy-5-1024x522.jpeg

इटली में टूर्नामेंट में वह उक्रेन के विताली बर्नाडस्की के बाद दूसरे स्थान पर रहे । मेंडोंका और उनके पिता लिंडोन कोरोना महामारी के बाद लॉकडाउन के कारण मार्च में यूरोप में ही फंस गए थे। उन्होंने इस दौरान कई टूर्नामेंटों में भाग लिया और ग्रैंडमास्टर बनने के करीब पहुंचे।

मेंडोंका ने मार्च से दिसंबर तक 16 टूर्नामेंट खेले और उनकी ईएलओ रेटिंग 2452 से बढ़कर 2544 हो गई। मेंडोंका ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं। इसके लिये काफी मेहनत की है। मैं अपने माता पिता, कोच विशु प्रसन्ना और प्रायोजकों को धन्यवाद देता हूं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.