Thursday, June 11, 2026
Home Slider पुर्तगाल को हरा फ्रांस नेशंस लीग फाइनल्स में

पुर्तगाल को हरा फ्रांस नेशंस लीग फाइनल्स में

by Khel Dhaba
0 comment

लिस्बन। एनगोलो कांते द्वारा किये गए एकमात्र गोल की बदौलत विश्व चैम्पियन फ्रांस ने यूएफा नेशंस लीग के मुकाबले में गत विजेता पुर्तगाल को 1-0 से हरा फाइनल्स में जगह पक्की की।

इस जीत के साथ ही फ्रांस ने ग्रुप तीन में 13 अंक के साथ शीर्ष पर रहते हुए फाइनल्स के लिए क्वालिफाई किया जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल (10 अंक) की टीम का खिताब के बचाव करने का सपना टूट गया।

मिडफिल्डर एनगोलो ने मैच के 54वें में पुर्तगाल के गोलकीपर रूइ पैट्रिको के हाथ से गेंद छटकने के बाद उसे गोल में बदल कर फ्रांस को बढ़त दिलायी जो मैच के आखिर तक कायम रही।

रक्षापंक्ति के शानदार खिलाड़ी माने जाने वाले एनगोलो के लिए 44वें अंतरराष्ट्रीय मैच में यह सिर्फ दूसरा गोल है। उन्होंने अपना पहला गोल 2016 में रूस के खिलाफ मैत्री मैच में किया था।

पुर्तगाल की टीम घरेलू मैदान पर कंपीटेटिव मुकाबले में छह साल के बाद पहली बार हारी है। कोच फर्नांडो सैंटोस के लिए भी घरेलू मैदान पर यह पहली हार है।

वर्नर के दो गोल से जर्मनी से यूक्रेन को 3-1 से हराया
लीपजिग (जर्मनी)। टिमो वर्नर के दो गोल की मदद से जर्मनी ने नेशंस लीग मुकाबले में यहां एक गोल से पिछड़ने के बाद यूक्रेन को 3-1 से हराया। ग्रुप चार के इस मैच के 12वें मिनट में रोमन यारेमचुक के गोल से यूक्रेन ने बढ़त कायम कर ली लेकिन लेरॉय साने ने 23वें में गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके 10 मिनट बाद वेर्नर के गोल से जर्मनी की बढ़त 2-1 की हो गयी। उन्होंने मध्यांतर के बाद 64वें मिनट में अपना दूसरा गोल कर टीम की बढ़त को 3-1 कर दिया। यूक्रेन के चार खिलाड़ियों और सहयोगी दल के एक सदस्य के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद इस मैच का आयोजन खतरे में था लेकिन शनिवार को जांच में टीम के बाकी खिलाड़ी नेगेटिव रहे और लीपजिग के स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने मैच को हरी झंडी दे दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.