Sunday, June 14, 2026
Home Slider बिहार विधान सभा चुनाव : बिहार के बड़े खेल प्रशासक व कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी हारे

बिहार विधान सभा चुनाव : बिहार के बड़े खेल प्रशासक व कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी हारे

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार के बड़े खेल प्रशासक और कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी को बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में हार का सामना करना पड़ा है। न्यूज-18 बिहार-झारखंड के मुताबिक केवटी सीट से आरजेडी उम्मीदवार अब्दुल बारी सिद्दीकी को हार का समना करना पड़ा है। बीजेपी के मुरारी मोहन झा ने उन्हें चुनावी मैदान में मात दी है।

अब्दुल बारी सिद्दिकी जितने बड़े राजनीतिज्ञ हैं। वर्तमान में वे बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हैं। कुछ दिनों पहले हुए बिहार ओलंपिक संघ के चुनाव में उन्हें दोबारा अध्यक्ष बनाया गया था पर विधानसभा चुनाव में उन्हें हार खानी पड़ी। अब्दुल बारी सिद्दिकी बिहार बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष हैं। साथ वे बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं।

बिहार के खेल जगत से उनका पुराना नाता रहा है। लालू-राबड़ी सरकार में वे बिहार के खेल मंत्री रह चुके हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.