Tuesday, June 16, 2026
Home Slider घुड़सवारी : रांची के टौरियन इक्वेस्ट्रीन सेन्टर में ट्रेल राइड का हुआ शुभारंभ

घुड़सवारी : रांची के टौरियन इक्वेस्ट्रीन सेन्टर में ट्रेल राइड का हुआ शुभारंभ

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। टोरियन वल्र्ड स्कूल में चेयरमैन अमित बाजला द्वारा ट्रेल राइड का शुभारंभ किया गया। आज की ट्रेल राइड में टोरियन इक्वेस्ट्रियन सेन्टर से लेकर रंगरोड़ी मंदिर तक 14 किलोमीटर का सफर तय किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति दोपहर लंच के बाद एक बजे हुई। आज की इस ट्रेल राइड में पटना, जमशेदपुर, बांका, रांची, इत्यादि शहरों से लोगों ने हिस्सा लिया। झारखंड में घुड़सवारी को बढ़ावा देने हेतु यह कार्यक्रम प्रति रविवार को झारखंड एक्वेस्ट्रियन एसोसिएशन एवं टोरियन एक्वेस्ट्रियन सेंट्रर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। आज के इस कार्यक्रम के सफल संचालन में कोच दीपक का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में चंचल भट्टाचार्य सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। ये ट्रेल राइड हर रविवार को की जायेगी। जिसके लिए कोच दीपक सिंह (9782911390, 8407802017) से संपर्क किया जा सकता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.