Tuesday, June 16, 2026
Home Slider राजेश्वर राय मेमोरियल अंतर स्कूल अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी जोर शोर से

राजेश्वर राय मेमोरियल अंतर स्कूल अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी जोर शोर से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना।  अंशुल क्रिकेट एकेडमी नेउरा के मैदान पर आगामी 16 नवम्बर से आयोजित होने जा रहे स्वतंत्रता सेनानी राजेश्वर राय मेमोरियल अंतर स्कूल अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर चल रही है। इसमें भाग लेने हेतु अंतिम तिथि 10 नवम्बर निर्धारित कर दी गयी है। यह जानकारी आयोजन अध्यक्ष सह एमडी अंशुल होम प्रा.लि. राहुल सिंह ने दी।

उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट को सफल बनाने हेतु सभी प्रकार की तैयारी की जा रही है। एकेडमी परिसर को पूरी तरह से नये कलेवर में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार निदेशक संदेश कुमार के देखरेख में किया जा रहा है। श्री सिंह ने कहा कि मैच के दौरान प्रतिभागी खिलाडिय़ों को नि:शुल्क हैंड सेनेटाइजर की व्यवस्था प्रदान की जायेगी।

 इस टूर्नामेंट के सभी मैच नाकआउट पद्धति में होंगे। प्रतिदिन दो-दो मैच 25-25 ओवरों के खेले जायेंगे।  विजेता को 31 हजार और उपविजेता को 15 हजार रुपये ट्राफी के साथ पुरस्कार स्वरूप प्रदान किये जायेंगे। फाइनल रंगीन ड्रेस में खेला जायेगा।

वैश्विक महामारी कोविड-19 से संबंधित सरकार द्वारा दिये जाने वाले प्रत्येक नियमों का पालन मैच के दौरान किया जायेगा। सभी भाग लेने वाले खिलाडिय़ों के आयु सत्यापन हेतु आधारकार्ड, विद्यालय का आई कार्ड, नगर निगम द्वारा प्रदत्त जन्म प्रमाण पत्र मैच शुरू होने से पूर्व प्रस्तुत करना होगा। प्रतिदिन मैन  आफ द मैच के अलावे टूर्नामेंट के मैचों में उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को मैन आफ द सीरिज, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट विकेटकीपर का पुरस्कार अंतिम दिन दिया जायेगा। टूर्नामेंट में भाग लेने हेतु टीमें अंशुल क्रिकेट एकेडमी नेउरा के परिसर में या सुमित शर्मा स्पोट्र्स में अपना-अपना फार्म जमा कर सकती हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.