Friday, June 12, 2026
Home Slider आईपीएल पर कोरोना का साया, सीएसके के एक खिलाड़ी और 12 स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव

आईपीएल पर कोरोना का साया, सीएसके के एक खिलाड़ी और 12 स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) शुरु होने में लगभग तीन हफ्तों का समय बचा हुआ है पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि चेन्नई सुपर किंग्स के एक खिलाड़ी और 12 स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक CSK का एक तेज गेंदबाज और 12 अन्य लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन 12 लोगों में सपोर्ट स्टॉफ और सोशल मीडिया टीम के लोग शामिल हैं।

CSK के जितने भी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं उनकी हालत स्थिर है और उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। फ्रेंचाइजी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा बताए गए निर्देषों का पालन करेगी।

दुबई में रह रही CSK ने अपना छह दिन का क्वारंटाइन पूरा कर लिया था, लेकिन उनके खिलाड़ी अब तक ट्रेनिंग पर नहीं लौटे हैं। राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ट्रेनिंग पर लौट आई है।

दुबई में जिस होटल में CSK की टीम रह रही थी उसी में पूरी टीम को क्वारंटाइन कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि सोशल मीडिया और सपोर्ट स्टॉफ की टीम को चेन्नई कैंप के दौरान संक्रमण लगा होगा।

UAE जाने से पहले CSK ने चेन्नई में छह दिन के कैंप का आयोजन किया था जिसमें कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी और सुरेश रैना जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल थे।

इसके लिए फ्रेंचाइजी ने तमिलनाडु सरकार से लिखित में अनुमति भी ली थी। कैंप में केवल रविंद्र जडेजा और हरभजन सिंह ही नहीं पहुंच सके थे। हरभजन टीम के साथ UAE भी नहीं गए हैं। CSK की टीम 21 अगस्त को दुबई पहुंची है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.