Thursday, June 11, 2026
Home Slider कोरोना वायरस से जुड़े नियम को तोड़ रेस्टोरेंट जाना इस गोल्फर पर पड़ा भारी, टूर्नामेंट से हुई छुट्टी

कोरोना वायरस से जुड़े नियम को तोड़ रेस्टोरेंट जाना इस गोल्फर पर पड़ा भारी, टूर्नामेंट से हुई छुट्टी

by Khel Dhaba
0 comment

लंदन। अमेरिकी गोल्फर जॉन कैटलिन और उनके कैडी नाथन मुलरूनी को कोविड-19 से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने के बाद यूरोपीय टूर ने इस हफ्ते होने वाली इंग्लिश चैंपियनशिप से बाहर कर दिया है।

यूरोपीय टूर ने बुधवार को बयान में कहा कि इस जोड़ी ने मंगलवार को टूर्नामेंट के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से बाहर जाकर स्थानीय रेस्टोरेंट में खाना खाया और इस तरह टूर की स्वास्थ्य दिशानिर्देशों के साथ समझौता किया और इसलिए तुरंत प्रभाव से इन्हें टूर्नामेंट से हटाया जाता है। यूरोपीय टीम की ओर से जारी बयान में कैटलिन ने अपने बर्ताव के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने साथी खिलाड़ियों और टूर्नामेंट से जुड़े सभी लोगों से माफी मांगता हूं। मैं यूरोपीय टीम के फैसले को समझ सकता हूं और सजा को स्वीकार करता हूं।’’

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.