Saturday, June 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट सुरक्षित रहेंगे हम-तभी तो खेल में दिखाएंगे दम : अरशद

सुरक्षित रहेंगे हम-तभी तो खेल में दिखाएंगे दम : अरशद

by Khel Dhaba
0 comment

बिहारशरीफ। शहर के सोगरा हाईस्कूल में चलने वाली क्रिकेट एकेडमी अलीशाह क्रिकेट एकेडमी के कोच अरशद जेन ने कहा कि क्रिकेट समेत हर खेल के खिलाड़ियों को इस समय धैर्य से काम लेना चाहिए। उन्हें कोरोना वायरस से फैली महामारी से बचने के लिए सरकार के द्वारा बताये गए नियमों का पालन करते हुए अपने घर के अंदर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सुरक्षित रहेंगे हम तभी खेल में दिखायेंगे दम।

उन्होंने कहा कि जो क्रिकेटर धैर्य से विकेट पर टिकने का प्रयास करता है वह लंबी पारी खेलता है। हड़बड़ाने से कोई काम नहीं होने वाला है, इसीलिए आप घर के अंदर रहें।

उन्होंने खिलाड़ियों से अपील करते हुए कहा कि घर में रहते हुए अपनी फिटनेस, सायडो, ड्रील और थोड़ा नॉकिंग करके अपने आपको अपने खेल से जोड़े रखें। क्रिकेट के टच में रहें। उन्होंने कहा कि आने वाले दिन में घरेलू क्रिकेट होगा कि नहीं इस पर संदेह है। जब कोरोना वायरस के चलते आईपीएल समेत कई क्रिकेट आयोजन बंद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आप पूरी तरह से अपने फिटनेस पर केवल ध्यान दें। घर में रहकर एक्सरसाइज करें।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.