Thursday, March 19, 2026
Home Slider महिला टी-20 विश्व कप क्रिकेट : भारत को हरा ऑस्ट्रेलिया फिर बना चैंपियन

महिला टी-20 विश्व कप क्रिकेट : भारत को हरा ऑस्ट्रेलिया फिर बना चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रनों से हरा कर महिला टी-20 विश्व कप क्रिकेट का खिताब एक बार फिर जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया यह खिताब पांचवीं बार अपने नाम काम किया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 184 रन बनाये।

जवाब में भारत की टीम 19.1 ओवर में 99 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 33, वेदा कृष्णामूर्ति ने 19, रिचा घोष ने 18 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एम शूट ने 18 रन देकर चार, जे जॉनसन ने 20 रन देकर तीन विकेट चटकाये।
इसके पहले सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी और एलिसा हीली ने रविवार को यहां एमसीजी पर आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए अर्धशतकीय पारियां खेली और ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ चार विकेट पर 184 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में मदद की।

मूनी (नाबाद 78 रन) शीर्ष स्कोरर रहीं लेकिन हीली ने 75 रन की पारी खेलकर सुर्खियों बटोरीं जिनका कैच शेफाली वर्मा ने पारी की पांचवीं गेंद (दीप्ति शर्मा के ओवर) पर छोड़ दिया था। इन दोनों ने भारतीय गेंदबाजों पर मैदान के चारों ओर रन जुटाये। उन्होंने 39 गेंद की पारी के दौरान सात चौके और पांच छक्के जमाये। हीली और मूनी ने 11.5 ओवर में पहले विकेट के लिये 115 रन की साझेदारी कर आस्ट्रेलिया को शानदार शुरूआत करायी जिसने टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

भारत की स्पिनर दीप्ति (38 रन देकर दो विकेट), राधा यादव (34 रन देकर एक विकेट) और पूनम यादव (30 रन देकर एक विकेट) ने आस्ट्रेलिया को 200 रन के अंदर रोकने में अच्छा प्रदर्शन किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights