पटना। कडप्पा (आंध्रप्रदेश) में चल रहे वीमेंस अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने जम्मू-कश्मीर को 8 विकेट से पराजित किया।
आज सुबह जम्मू एंड कश्मीर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पूरी टीम 35 ओवर में ही 70 रन पर ढेर हो गई। मेहक जान ने सर्वाधिक 23 रन और सोनिका ने 14 रन बनाकर दहाई का आंकड़ा छूने में सफल रही। बिहार की ओर से साक्षी ने 23 रन देकर पांच और कोमल कुमारी व रचना सिंह ने दो-दो विकेट चटकाये। आर्या को 1 विकेट से ही संतुष्ट होना पड़ा।





बिहार को जीत के लिए 71 रनों का लक्ष्य मिला जिसे बिहार ने 2 विकेट खोकर ही जीत हासिल कर लिया और अपनी झोली में 4 अंक अर्जित कर जम्मू एंड कश्मीर को 8 विकेट से पराजित कर दिया। बिहार की ओर से श्रुति ने नाबाद 31 रन बनाए जबकि विशालाक्षी 20 रन बनाकर संगीता की शिकार बनी वही। याशिता सिंह 3 रन बनाकर नाबाद रही और टीम को जीत दिलाकर वापस लौटी।