Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए सचिव ने की बीसीसीआई अध्यक्ष से मुलाकात, मिला शानदार तोहफा

बीसीए सचिव ने की बीसीसीआई अध्यक्ष से मुलाकात, मिला शानदार तोहफा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कहा है कि बिहार में शीघ्र हीं अत्याधुनिक इंडोर प्रैक्टिस सेंटर का निर्माण बीसीसीआई के द्वारा कराया जायेगा. सचिव ने ये बातें बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली के साथ हुए मुलाकात के बाद पटना लौटने पर कही।

सचिव ने बताया कि चार फरवरी को बिहार, मणिपुर ओर मिजोरम के सचिवों के साथ बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली के साथ एक बैठक हुई, जिसमे इन राज्यों में क्रिकेट के आन्तरिक संसाधन की समीक्षा कर संसाधन के विकास पर निर्णय लिया गया।
सचिव ने बताया की बीसीसीआई अध्यक्ष को हमने बिहार में क्रिकेट के उपलब्ध संसाधन, मोइनुल हक़ स्टेडियम ओर उर्जा स्टेडियम के संदर्भ में विस्तार से बताया, इसके बाद बीसीसीआई अध्यक्ष ने संसाधन की कमी को समझते हुए, बिहार में एक अत्याधुनिक इंडोर प्रैक्टिस सेंटर शीघ्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया।


इस सेंटर में आठ टर्फ विकेट, एक एस्ट्रो टर्फ विकेट और एक जिम की सुविधा स्थापित की जाएगी। इसके लिए बीसीसीआई अध्यक्ष ने बीसीए सचिव को एक एकड़ जमीन शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इस बैठक में इन राज्यों के विकास के लिए बनाए गए टास्क फ़ोर्स कमेटी के सदस्य नाबा भट्टाचार्या, मणिपुर के प्रिय रंजन सिंह, मिजोरम के एमकेजे मजूमदार और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.