Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट पीडीसीए सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग : राकिब अदनान के ‘चौके’ से जीता अमर सीसी

पीडीसीए सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग : राकिब अदनान के ‘चौके’ से जीता अमर सीसी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में पटना सिटी के मनोज कमलिया स्टेडियम में आयोजित पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत बुधवार को खेले गए मैच में अमर सीसी ने मूनलाइट सीसी को सात विकेट से पराजित किया।

खिलाड़ियों से पटना जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्राणवीर ने परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया। पटना के वरीय क्रिकेटर जय राम प्रसाद टंडन, कोषायक्ष राजेश कुमार, उपायक्ष सिराजुल हक, मैच संयोजक मनीष कुमार, विकास कुमार, कन्हाई जी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित हुए।

टॉस मूनलाईट सी सी ने जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 ओवर में सभी विकेट खो कर 92 रन बनाये। जवाब में अमर सीसी ने 15़1 ओवर में 3 विकेट पर 98 रन बना कर प्रथम जीत दर्ज की।

संक्षिप्त स्कोर  
मूनलाइट सी सी-23 ओवर में 92 रन पर ऑल आउट, नायक 25 रन, आदित्य 16 रन, अमित 13 रन, राकिब अदनान 4/19, सूरज सोनी 3/15
अमर सी सी-15.1 ओवर में तीन विकेट पर 98 रन विभाकर 30 रन, विनय 24 रन, रिषभ राकेश 18 रन, राणा राकेश 12 रन, अरूण 1/2, प्रियतोस 1/16

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.