Wednesday, March 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट पढ़ें बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के एजीएम में क्या फैसले हुए

पढ़ें बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के एजीएम में क्या फैसले हुए

by Khel Dhaba
0 comment

आरा। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में बिहार के 37 जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस मौके पर उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, संयुक्त सचिव कुमार अरविंद तथा जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार के अलावा पूर्व सचिव अजय नारायण शर्मा, रविशंकर प्रसाद सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, नवीन जमुआर तथा सीईओ सुधीर कुमार झा भी उपस्थित थे।

सभा के आरंभ में कुछ सदस्यों द्वारा सचिव द्वारा बिना अनुमति के 6 करोड़ रुपए के खर्चे सहित अन्य वित्तीय अनियमितता तथा कनफ्लिक्ट आफ इंटरेस्ट के मामले उठे। उससे आक्रोश में आकर सचिव बैठक से बाहर निकल गए तथा बीसीए के कागजातों को भी साथ लेते चले गए। सभा में उपस्थित सभी पूर्ण सदस्यों ने सर्वसम्मति से मानद सचिव को तत्काल निलंबित करने उनके अर्मादित व्यवहार तथा वित्तीय अनियमितता कनफ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट के आरोप के विरुद्ध कारण पूछो जारी करने का निर्णय लिया गया। तत्काल प्रभाव से संयुक्त सचिव कुमार अरविंद को मानद सचिव का प्रभार देने का निर्णय किया गया।

बैठक में निम्न निर्णय लिए गए
(1) मान्यता प्राप्त 38 जिलों को अपने-अपने जिले में आधारभूत संरचना के निर्माण हेतू 2 लाख दिये जायेंगे।
(2) चार से छह जोनल केंद्रों पर बोर्ड के मैचों में मापदंड के के अनुसार ग्राउंड पिच तैयार करने का निर्णय।
(3) श्रीमती नीलू अग्रवाल पटना हाईकोर्ट की माननीय पूर्व न्यायाधीश के लोकपाल की रिपोर्ट तथा उनकी नियुक्ति की पुष्टि की गई।
(4)श्री राघवेंद्र कुमार सिंह पूर्व जिला न्यायधीश का इथिक्स ऑफिसर के पद पर नियुक्ति का निर्णय लिया गया
(5) विभिन्न प्रशासनिक पदों पर बीसीए के स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा की गई अनुशंसा स्वीकार की गई तथा संयुक्त सचिव के पद पर अग्रसर कार्रवाई हेतु अधिकृत किया गया।

(6) वैशाली जिला क्रिकेट संघ के मामले को समझाते हुए सर्वसम्मति से श्री अजय कुमार निषाद की अध्यक्षता वाली समिति को बी सी ए का पूर्ण सदस्य माना गया।
(7) क्रिकेट समितियों तथा गवर्निंग काउंसिल के गठन हेतु अध्यक्षता तथा कार्यकारिणी को अधिकृत किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights