Monday, April 27, 2026
Home बिहारक्रिकेट कटिहार क्रिकेट लीग में सन्नी की जीत में रवि कुमार खेसारी बने हीरो

कटिहार क्रिकेट लीग में सन्नी की जीत में रवि कुमार खेसारी बने हीरो

by Khel Dhaba
0 comment

कटिहार। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में सन्नी क्रिकेट क्लब ने स्टार राइजिंग क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सन्नी के उभरते हुए खिलाड़ी रवि कुमार (खेसारी) को दिया गया।

टॉस आज स्टार राइजिंग के कप्तान सोनू कुमार ने जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार राइजिंग 161 रन बनाये। इरफ़ान आलम ने 27, आशुतोष रॉय ने 23, प्रशांत सिंह ने 21,अमन और रोहन ने 15-15 रन बनाए। रवि कुमार ने 21 रन देकर तीन, रोहित पमनानी ने 5 रन देकर दो, अमन कुमार ने 34 रन देकर दो, अश्विनी और मयंक ने 1-1 विकेट चटकाये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सन्नी क्रिकेट क्लब 5 विकेट से जीत दर्ज की। अश्वनी कुमार ने 55 रन, रोहित पमनानी ने 33 रन बनाये। इरफ़ान आलम, शीलू सिद्दीक़ी और अमन ने 1-1 सफलता हासिल की। कल का मैच राइजिंग क्रिकेट क्लब बनाम न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब के बीच डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9:30 बजे से खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights