Thursday, June 4, 2026
Home झारखंडक्रिकेट रांची विश्वविद्यालय पुरुष क्रिकेट टीम घोषित

रांची विश्वविद्यालय पुरुष क्रिकेट टीम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। रांची विश्वविद्यालय पुरुष व महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई। टीम की घोषणा रांची विश्वविद्यालय के कोआर्डिनेटर राजेश गुप्ता ने की। सोनेट क्रिकेट अकादमी हरमू पटेल पार्क दीनदयाल उपाध्याय मैदान में आयोजित दो दिवसीय चयन परीक्षा के बाद टीम की घोषणा की गई। चयनित खिलाड़ियों को शनिवार 20 दिसंबर को 11:30 बजे रांची विश्वविद्यालय खेल विभाग में रिपोर्ट करना है।

सभी खिलाड़ियों को अपना साथ मैट्रिक, इंटरमीडिएट, कॉलेज का चालान और आई कार्ड साथ लाना है। सभी खिलाड़ी विजय कुमार और इंद्रदेव को रिपोर्ट कर सकते हैं।

चयनित खिलाड़ी इस प्रकार है – नगेंद्र मिश्रा, रामलाल, राहुल वर्मा (एसएस मेमोरियल) पुरुषोत्तम कुमार, राकेश तिवारी, विवेकानंद प्रजापति, निशांत कुमार (डोरंडा कॉलेज), प्रियांशु नीलेश, बृजेश सोनी, आदित्य स्वरूप (गोस्सनर कॉलेज), अमित सिकरीवार (जेएन कॉलेज धुर्वा),अमर ज्योति, संदीपन भट्टाचार्य (संत जेवियर), राकेश कुमार साहू (राम लखन सिंह यादव कॉलेज), तन्नय खंडेवाल, ऋषभ कुमार (मारवाड़ी कॉलेज), अतरिक्त : कुमार भास्कर नाथ शाहदेव, शुभम कुमार, कनिष्क कौशिक (मारवाड़ी कॉलेज), विकास कुमार (डोरंडा कॉलेज), प्रवीण कुमार साहू (एसएस मेमोरियल), आशुतोष (राम लखन सिंह यादव)।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.