Saturday, June 13, 2026
Home Slider बेगूसराय क्रिकेट : नौला ने बेगूसराय नगर सीसी को हराया

बेगूसराय क्रिकेट : नौला ने बेगूसराय नगर सीसी को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित स्वर्गीय डॉक्टर अखिलेश्वर कुमार स्वर्गीय डॉक्टर आनंद नारायण शर्मा स्वर्गीय प्रोफेसर विमल चंद्र कुमार की स्मृति में बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी के मैदान पर पूल डी का दूसरा लीग मैच नौला और बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
नौला के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 40 ओवर के मैच में नौला की टीम 7 विकेट खोकर 253 रनों का लक्ष्य रखा। अभिनव बाला ने नाबाद 91 रनों की पारी खेली और अभिनव आनंद 32, सोनू शर्मा ने 26 रन बनाए। प्रेम रंजन पाठक ने 2 और मोहम्मद दानिश ने 2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की टीम 35वें ओवर में 186 रन सिमट गई। दिलजीत ने 39 और मोहम्मद दानिश ने 35 रन बनाए। राम विनीत सरन ने 30 रन बनाए। नौला की ओर से अभिराज ने 4, पुष्कर ने 3 विकेट प्राप्त किये। इस तरह नौला की टीम ने बेगूसराय नगर क्लब को 67 रनों से पराजित किया।

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय सिंह, संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, निधि सनी, मुकेश मौजूद थे। इस मैच के मुख्य अंपायर चंदन कुमार और प्रह्लाद कुमार थे। स्कोरर के रूप में निधि कुमार थे। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल पूल डी का तीसरा लीग मैच दिनकर क्रिकेट क्लब लोहिया नगर और नौला के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.