Saturday, February 14, 2026
Home Slider राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स : झारखंड की प्रतिभा ने दिखाई अपनी ‘प्रतिभा’ व सूरज चमके

राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स : झारखंड की प्रतिभा ने दिखाई अपनी ‘प्रतिभा’ व सूरज चमके

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। गुंटूर (आंध्रप्रदेश) में चल रही 35वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन झारखंड को 2 पदक प्राप्त हुआ। इसमें बालिका वर्ग अंडर-20 100 मीटर बाधा दौड़ में साई सेंटर रांची की प्रतिभा कुमारी ने 14.75 सेकंड समय निकालते हुए रजत पदक प्राप्त किया वहीं बालक वर्ग अंडर 18 वर्ष में साई सेंटर रांची के ही सूरज पासवान ने ट्रिपल जम्प में 14.32 मीटर जम्प कर कांस्य पदक हासिल किया। इस तरह 35वी जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड को अभी तक कुल 5 पदक प्राप्त हुए है जिसमें 2 रजत पदक और 3 कांस्य पदक शामिल है।

प्रतिभा एवं सूरज को पदक प्राप्त करने पर और उनके कोच बिनोद कुमार सिंह को झारखंड सरकार खेल विभाग के निदेशक अनिल कुमार सिंह,खेल समन्वयक उमा जयसवाल, राज्य खेल सलाहकार सह संयोजक देवेन्द्र सिंह एवं सभी पदाधिकारी एवं रांची जिला के जिला खेल पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर, साई सैग के प्रभारी एस के मोहन्ती, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक, सचिव सी0डी0 सिंह,एस के पांडेय, सिकंदर महतो,आशीष झा,प्रभाकर वर्मा, शशांक भूषण सिंह एवं संघ के सभी पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक अरविंद कुमार, संजय घोष,आशु भाटिया,योगेश प्रसाद एवं प्रभात रंजन तिवारी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights