Thursday, June 18, 2026
Home Latest इंग्लैंड टी-20 श्रृंखला में नहीं खेलेंगे न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन

इंग्लैंड टी-20 श्रृंखला में नहीं खेलेंगे न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन

by Khel Dhaba
0 comment

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन कूल्हे की चोट के फिर से उभरने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ आगामी ट्वेंटी-20 श्रृंखला में नहीं खेल पायेंगे।

टीम के अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। इससे उनकी अनुपस्थिति में तेज गेंदबाज टिम साउदी टीम की अगुआई करेंगे। विलियमसन के नवंबर के अंत में मेहमान टीम के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में वापसी की उम्मीद है।

कोच गैरी स्टीड ने कहा कि यह वही चोट है जिसने विलियमसन को मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान परेशान किया था। स्टीड ने कहा, यह केन के लिये निराशाजनक है लेकिन हमें लगता है कि आगे के व्यस्त सत्र को देखते हुए यह सही फैसला है।

श्रृंखला शुक्रवार से एक नवंबर से क्राइस्टचर्च में शुरू हो रही है। जुलाई में लाड्र्स में नाटकीय विश्व कप फाइनल के बाद यह दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.