Monday, May 25, 2026
Home Latest लंदन टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत

लंदन टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत

by Khel Dhaba
0 comment

लंदन। यहां द ओवल मैदान पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत नहीं करने दी। दिन के पहले सत्र का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपने दो विकेट 55 रनों पर ही खो दिए हैं। एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया को संभालने की जिम्मेदारी स्टीव स्मिथ पर आ गई है जो 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। मार्नस लाबुशाने भी 32 रन बनाकर खड़े हुए हैं।

इससे पहले, दिन की शुरुआत आठ विकेट के नुकसान पर 271 रनों के साथ करने वाली मेजबान टीम ने अपने बाकी के दो विकेट दूसरे दिन 23 रनों का इजाफा कर खो दिए।
जोस बटलर अपने खाते में छह रन और जोड़कर 70 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। जैक लीच (21) के रूप में इंग्लैंड ने अपना आखिरी विकेट खोया। यह दोनों विकेट मिशेल मार्श ने लिए। मार्श ने कुल पांच विकेट अपने नाम किए। पैट कमिंस ने तीन और जोश हेजलवुड ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचाया।
अपनी पहली पारी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वार्नर का विकेट एक बार फिर जल्दी गिर गया। वार्नर इस बार जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। वह सिर्फ पांच रन ही बना सके। 14 के कुल स्कोर पर मार्कस हैरिस भी आर्चर की गेंद पर स्लिप में बेन स्टोक्स के हाथों लपके गए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights